फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   the good news from Ranthambore

रणथम्भौर से आई खुशखबरी, बाघिन टी—19 के साथ दिखे चार नन्हें शावक

Fri, 23 Jun 2017 02:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 23 Jun 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
the good news from Ranthambore
डेमो इमेज
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में शुक्रवार को रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से खुशखबरी मिली है। यहां काफी लम्बे समय के बाद बाघों का कुनबे में नन्हें शावक दिखने की सूचना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को बाघिन टी—19 के साथ चार नन्हें शावक देखने को मिले हैं। बाघिन टी—19 का यहां कृष्णा नाम से जाना जाता है जिसके साथ जोन नम्बर—4 के लकडदा इलाके में चार शावक होने की वन विभाग के अधिकारियों ने सूचना दी। जिसके बाद से ही प्रदेश के वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही यहां बाघों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही, पर्यटकों की साइटिंग की इच्छा भी पूरी होगी। नन्हें शावकों को देखने के लिए अभी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। हालांकि, यहां जैसे ही नए मेहमानों की जानकारी मिली तभी से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


उधर, अलवर के सरिस्का अभयारण्य में बाघ एसटी—9 के पूंछ में संक्रमण होने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल है। घाव में दर्द होने के कारण वह इन दिनों काफी आक्रामक भी हो गया है। जिसके बाद जयपुर से डॉक्टरों की टीम सरिस्का के लिए रवाना की गई है। साथ ही, यहां आसपास के इलाकों में भी खास चौकसी रखी जा रही है। इसका कारण बाघ की आक्रामकता को माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed