फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The couple had seven rounds before the daughter's marriage

अक्षय तृतीया: बेटी की शादी से पहले माता-पिता ने लिए फेरे

Fri, 28 Apr 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
The couple had seven rounds before the daughter's marriage
बेटी अनिता के साथ मां फूलवती और पिता सीताराम
कोटा के देवरी में बेटी की शादी से पहले एक दंपती ने पहले खुद शादी की फिर अपनी बेटी के हाथ पीले कर कन्यादान किया। दुल्हन के माता-पिता डेढ़ दशक से दाम्पत्य जीवन जी तो रहे थे, लेकिन कुछ कमी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीलखेड़ा माल गांव के रहने वाले सीताराम मेहता और फूलवती बाई नाता प्रथा के तहत पिछले 16 साल से अपना दांपत्य जीवन बिता रहे थे। इसी दौरान इनकी बेटी अनिता की शादी अक्षय तृतीया के मौके पर तय हो गई। पंडितों ने बताया कि आप दोनों नाता प्रथा के तहत अपना जीवन बिता रहे हैं। ऐसे में बेटी का कन्यादान नहीं कर सकते। बेटी के कन्यादान के लिए आपको अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने होंगे।
विज्ञापन


अब इनके सामने समस्या ये थी कि बेटी का कन्यादान करने के लिए माता—पिता का विवाहित होना जरूरी है। इसके लिए इन्होंने बेटी की शादी से तीन दिन पहले खुद के विवाह की रस्मों को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दंपती ने हल्दी—उबटन, तेल चढ़ाने की रस्म सहित भात पहना और अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए। तब जाकर ये दंपती हिंदु मान्यता के अनुसार पति—पत्नी कहलाए। अब शुक्रवार को इस दंपती ने सामूहिक विवाह आयोजन में अपनी बेटी अनिता का कन्यादान किया।


अनिता ने भी अपने माता—पिता को धन्यवाद दिया और आशीर्वाद लेकर अपने विवाहित जीवन में कदम रखा। पंडितों के अनुसार बेटी की शादी में कन्यादान करने के लिए उसके माता—पिता ने दोबारा शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed