फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The cost of the Taj Mahal painting is 600 million

एक चितेरा जिसने उकेरा 'ताजमहल', कीमत 600 करोड़

Sat, 12 Aug 2017 01:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 12 Aug 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
The cost of the Taj Mahal painting is 600 million
नवीन ने बनाई ताजमहल की अनोखी पेंटिंग - फोटो : फाइल फोटो
एक पेंटिंग अपनी कीमत और विषय को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। विषय है ताजमहल, पेंटिंग में ताजमहल के पूरे इतिहास और कहानी को चित्रों के माध्यम से उकेरा गया है, वहीं इसकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन


जयपुर के सीकर रोड पर रहने वाले नवीन शर्मा ने इस पेंटिंग के केंद्र में ताजमहल का रखा है। नवीन की पेंटिंग को लखनऊ में प्रदर्शित किया जा रहा है। इस पेंटिंग की कई खासियतें हैं। इनमें से एक है कि पूरी पेंटिंग में करीब दस हजार ताजमहल मौजूद हैं।
विज्ञापन


बेहद महीन बने इन ताजमहलों के अलावा पेंटिंग में कुछ दूसरी इमारतों को भी जगह दी गई है। इसके अलावा पेंटिंग में ताजमहल और उससे जुड़ी कई कहानियों को उकेरा गया है। इनमें ताज बनने के सिलसिले, मुमताज को दफनाए जाने, शाहजहां की नजरबंदी और मौत समेत कई नजारे हैं। हांलाकि ये इतने महीन हैं कि इन्हें देखने के लिए लेंस का सराहा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल तक करते रहे काम

The cost of the Taj Mahal painting is 600 million
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
इस पेंटिंग को बनाने में नवीन को चार साल लग गए। लगातार चार साल तक वे एक ही पेंटिंग पर काम करते रहे। दरअसल नवीन ने कई साल पहले ताजमहल को देखा, तब तय किया कि एक अनोखी पेंटिंग बनाएंगे, जो बेहद अलग हो। साल 2006 में इस पर काम शुरू किया और चार साल में जाकर यह पेंटिंग पूरी हो पाई।

अब जहां तक बात इतनी महंगी पेंटिंग को बेचने की है। माना जा रहा है कि भारत में इस पेंटिंग के लिए खरीदार मिलना मुश्किल है। ऐसे में वे सऊदी अरब में इसे बेचने की बात कर रहे हैं। इससे पहले ऑनलाइन बिक्री के दौरान पेंटिंग की कीमत 600 करोड़ लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed