फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   the complaints of women are immediately settled

आयोग अध्यक्ष बोलीं, महिलाओं की शिकायतों का तुरंत होता है निस्तारण

Sun, 13 Aug 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 13 Aug 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
the complaints of women are immediately settled
अलवर में महिला आयोग अध्यक्ष - फोटो : amar ujala
राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि आयोग में आने वाली शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जाता है जिससे महिलाओं को जल्दी न्याय मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने यह बात आज अलवर में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि जब आयोग में चेयरमैन पद पर ज्वॉइन किया था उस वक्त 32000 पेंडेंसी थी, जो अब जो घटकर 5000 रह गई है। उनका प्रयास यह है कि आगामी कुछ महीने में इसको 0 पेंडेंसी पर लाया जाए। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के संबंध में उन्होंने कहा कि अब उसमें सुधार की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मामले ऐसे हैं जहां सिर्फ ब्लैकमेलिंग के लिए ही एफआईआर होती है और उसके बाद समझौता हो जाता है। ऐसे मामलों पर रोक लगाई जानी चाहिए।


लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए ऐप के बारे में उन्होंने बताया कि अब लड़कियों के साथ—साथ लड़के भी उस ऐप का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर और कोटा में जो हनी ट्रेप का मामला सामने आया है यह बहुत खतरनाक है जिसमें लड़कियां रसूखदारों को फंसाकर ब्लैकमेल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed