फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The actress also worried about hair chopping

'बैंडिट क्विन' ने चोटी कटने के सवाल पर दी यह सलाह

Sun, 06 Aug 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
The actress also worried about hair chopping
सीमा बिस्वास - फोटो : amar ujala
चोटी काटने की घटनाओं को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सीमा बिस्वास से जब सवाल किया तो उन्होंने इस बारे में सभी को एक सलाह दे डाली। 
विज्ञापन


फिल्म बेंडिट क्वीन से दर्शकों पर अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ने वाली सीमा बिस्वास आज फिल्मों में हास्य कलाकार का रोल निभाने वाले अभिनेता राजपाल यादव के साथ राजस्थान के अलवर पहुंची। यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीमा बिस्वास और राजपाल यादव ने राजनीति व फिल्मों से जुड़ी चर्चा की। 

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सीमा बिस्वास ने कहा कि वर्तमान में एनसीआर में चोटी काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो केवल अफवाह मात्र है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में वाट्स एप और फेसबुक दोनों ऐसे माध्यम हैं जिनके जरिये लोग अच्छी चीजों को ग्रहण करने की बजाय अफवाहों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इसका मुख्य कारण लोगों का ठीक तरह से शिक्षित नहीं होना है। यहां सरकार को भी इस पर विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा को कुछ लोग अहमियत नहीं देते हैं जिसके कारण भी इस तरह की भ्रांतियां लोगों को घेर लेती हैं।
विज्ञापन

 

कलाकार का ईमानदार होना है जरूरी

The actress also worried about hair chopping
सीमा बिस्वास और राजपाल यादव - फोटो : amar ujala
सीमा ने कहा कि कला के क्षेत्र में कलाकार का ईमानदार होना बहुत जरूरी है। ईमानदारी से की गई कला को लोग देखते ही नहीं बल्कि महसूस भी करते हैं।

हास्य फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि राजनीति को मैं सेवा की नजर से देखता हूं और अभिनय करना मेरा काम है। राजनीतिक पार्टियों से जुड़ने के सवाल पर अभिनेता राजपाल ने कहा कि अभिनय के बाद जो समय बचता है उसे मैं राजनीति को समर्पित करता हूं जिसका उद्देश्य केवल लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि राजनीति को मैं पैशा नहीं मानता और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed