{"_id":"5a8591bf4f1c1b8f268ba0af","slug":"the-accused-who-blackmailing-case-suddenly-arrived-court-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाला ये आरोपी 25 साल से था फरार, अचानक पहुंचा कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाला ये आरोपी 25 साल से था फरार, अचानक पहुंचा कोर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को ब्लैकमेल कर देहशोषण करने के मामले में ये आरोपी पिछले करीब 25 साल से फरार चल रहा था। इसी दौरान आज अचानक कोर्ट पहुंचकर आरोपी ने सबको हैरान कर दिया।
मामला राजस्थान के अजमेर में हुए बहुचर्चित ब्लैकमेल कांड से जुड़ा है। मामले में 25 साल से फरार चल रहा एक आरोपी सैयद सोहेल गनी ने आज न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इस पर न्यायाधीश ने आरोपी सैयद सोहेल गनी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं। एडवोकेट अजय वर्मा ने बताया कि अजमेर की काॅलेज व स्कूली छात्राओं को ब्लैकमेल करके देहशोषण करने का मामला वर्ष 1992 में खुला था। इस मामले में कई युवतियों ने तो खुदकुशी भी कर ली थी।
इसके बाद मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारियां हुई थीं, जिनको अदालत ने सजा भी सुना दी। मामले में अभी पांच आरोपियों की ट्रायल चल रही है। जानकारी के अनुसार, सैयद सोहेल गनी नामक आरोपी मामले के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसके बाद आज आरोपी ने अदालत के समक्ष सरेंडर कर दिया। इस पर अदालत ने आरोपी को तुरंत जेल भेजने के आदेश दिए।