{"_id":"5a37bdac4f1c1b74698c28b6","slug":"the-ability-to-work-therefore-the-government-has-given-appointment-rpsc-chairman-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य करने की क्षमता है, इसलिए सरकार ने दी है नियुक्ति, आरपीएससी के अध्यक्ष बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य करने की क्षमता है, इसलिए सरकार ने दी है नियुक्ति, आरपीएससी के अध्यक्ष बोले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
डाॅ. राधेश्याम गर्ग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार की ओर से हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए डाॅ. राधेश्याम गर्ग ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर गर्ग ने पत्रकारों से कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने में जो समस्याएं आ रही हैं, उसे दूर करवाया जाएगा। उनके कार्यकाल में आयोग को बुलंदियों पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. राधेश्याम गर्ग आज अजमेर पहुंचे। यहां पहुंचने पर आयोग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही वैश्य समाज के लोगों ने भी उनका स्वागत किया। गर्ग ने यहां पदभार ग्रहण करने के दौरान पद की गरिमा रखने की शपथ ली। गर्ग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में अधिकांश भर्तियां न्यायालय में अटकी हुई हैं। इनके निस्तारण का प्रयास करके युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
गर्ग ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार को उनकी कार्यक्षमता पर विश्वास है। ऐसे में साढ़े चार माह का समय भी उनके लिए कम नहीं रहेगा। वह इसमें आयोग की विश्वसनीयता को भी बढ़ाएंगे। साथ ही सरकार से वार्ता करके अधिक से अधिक भर्तियां करेंगे।