{"_id":"5a3fc4c74f1c1b3c3d8bfb3e","slug":"tension-in-rajasthan-due-to-dalit-entry-in-shankhwali-temple-jalore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में दलितों के प्रवेश को लेकर तनाव, समर्थकों के साथ MLA अरेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में दलितों के प्रवेश को लेकर तनाव, समर्थकों के साथ MLA अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
dr. kirodi lal meena
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जालोर में शंखवाली गांव में मंदिर प्रवेश को लेकर आज तनाव व्याप्त हो गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने दलितों के साथ मंदिर में प्रवेश करने जा रहे राजपा विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और उनके करीब 50 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।
कुछ देर बाद डॉ. मीणा और उनके समर्थकों जमानत पर रिहा कर दिया। दरअसल, शंखवाली गांव में स्थित एक मंदिर को समाज विशेष निजी मंदिर बताता है। डॉ. मीणा ने आज समर्थकों के साथ इस मंदिर में प्रवेश की घोषणा की थी।
दोपहर में उन्होंने आहोर में शंखनाद रैली को संबोधित किया। इसके बाद दलितों के साथ इस मंदिर में प्रवेश के लिए उन्होंने कूच किया। इससे वहां तनाव व्याप्त हो गया। प्रशासन ने राजपुरोहित समाज और मीणा से कई दौर की बातचीत की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।

पथराव के बाद बढ़ा तनाव
dr. kirodi lal meena
डॉ. मीणा जब समर्थकों की साथ मंदिर की तरफ बढ़ रहे थे तब कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इससे वहां अफरा—तफरी मच गई। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए किरोड़ी समर्थकों को रोकने की कोशिश की। वे नहीं मानें तो पुलिस ने कानून व शांति बनाए रखने के लिए डॉ. किरोडीलाल मीणा सहित पचास समर्थको गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। मीणा ने बाद में कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।