{"_id":"5966e1384f1c1b4e088b46e1","slug":"tension-in-gangster-village-one-dead-in-last-day-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के गांव में कर्फ्यू, 3 जिलों में इंटरनेट बंद, तनाव बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के गांव में कर्फ्यू, 3 जिलों में इंटरनेट बंद, तनाव बरकरार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
कुचामन सिटी नागौर में भी प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले में बीते दिन राजपूत समाज और पुलिस फायरिंग के चलते हुई हिंसा के बाद आज सुबह से अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। हालांक तनाव बरकरार है और कर्फ्यू लगा हुआ है। तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं अब भी बंद हैं।
राजपूत समाज ने गैंगस्टर के गांव नागौर जिले के सांवराद में हूंकार रैली आयोजित की थी, जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 पुलिसकर्मियों सहित करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज नागौर जिले के डीडवाना, नागौर और जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।
राजपूत समाज आनन्दपाल एनकाउंटर की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर अड़ा हुआ है और सरकार भी झुकने को तैयार नहीं है। गौरतलब है गैंगस्टर आनंदपाल का 24 जून को चुरू के मालासर में एनकाउंटर किया गया था। जिसके बाद से अभी तक उसके परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। परिजनों ने शव अपने आंगन में डी-फ्रीज में रखा हुआ है।
विज्ञापन
गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को जलाने का प्रयास किया, जिसके जवाब में पुलिस कार्रवाई हुई। प्रदर्शन गलत है, पुलिस ने सही तरीके से एनकाउंटर किया है।

दिए थे भड़काऊ भाषण, जिससे भड़की हिंसा - मंत्री
हुंकार रैली में जुटे हजारों राजपूत
- फोटो : Amar Ujala
हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन ने सांवराद गांव में कर्फ्यू लगा दिया है और नागौर, चूरू और बीकानेर में इंटरनेट सेवा बंद की अवधि को बढ़ा दिया है। वहीं पुलिस ने करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है।
घटनाक्रम के बारें में राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि रैली के दौरान भड़काऊ भाषण दिए गए, जिसके कारण हिंसा हुई। परिजन व राजपूत समाज आनंदपाल एनकाउंटर के जांच की मांग सीबीआई से कराने की मांग पर अड़े हैं। इसी मांग को लेकर बुधवार को सांवराद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।
इस दौरान हुई हिंसा में रोहतक निवासी लालचंद की मौत हो गई। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति बनाए रखने की अपील की है।