फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   tension arises as a man teased female passengers in alwar

रक्षाबंधन पर बहनों से छेड़छाड़,रेलवे स्टेशन पर आपस में भिड़े दो पक्ष

Mon, 07 Aug 2017 11:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 07 Aug 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
tension arises as a man teased female passengers in alwar
हमले में बुरी तरह घायल हुआ ग्रामीण - फोटो : amar ujala
रक्षाबंधन से एक दिन पहले कल रात में दो पक्षों में महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हो गई जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की चौकी पर भी पथराव हुआ। जानकारी के अनुसार अलवर जिले के खेड़ली रेलवे स्टेशन पर स्थित रेलवे सुरक्षा बल चौकी पर देर रात करीब 10:30 बजे महिलाओं से छेड़खानी को लेकर आरोपी युवक के परिजनों और ग्रामीणों और पीड़ित महिलाओं के परिजनों में जमकर मारपीट हुई तथा जमकर पुलिस चौकी पर पथराव किया गया।  
विज्ञापन


हमले के दौरान बीच बचाव करने आए एक ग्रामीण और एक रेलवे सुरक्षा बल का जवान रामेश्वर मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत ही रात को खेड़ली के रेफरल चिकित्सालय ले जाया गया,जहां एक ग्रामीण की हालत चिंताजनक होने के कारण भरतपुर रेफर किया गया,सूचना पर खेड़ली पुलिस थाना से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस चौकी स्टाफ ने बताया कि आगरा फोर्ट बांदीकुई पैसेंजर में कुछ महिलाएं अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी की भरतपुर रेलवे स्टेशन से ही खेड़ली रेल गांव का महेंद्र महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। जिससे विवाद बढ़ गया,और खेड़ली स्टेशन पर उतरते ही आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिस पर युवक के परिजनों ग्रामीण गुस्से में पुलिस चौकी पर आ गए,इतनी देर में जब राजीनामे का प्रयास चल रहा था कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ जिस पर एक पुलिसकर्मी रामेश्वर मीणा और एक ग्रामीण को गंभीर चोटें आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed