फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   temperature cause of death in bharatpur

बुजुर्गों के लिए जानलेवा गर्मी, दो और मौतें, पांच दिन में मरने वाले हुए दस

Wed, 07 Jun 2017 10:39 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
temperature cause of death in bharatpur
फाइल फोटो।

राजस्थान में गर्मी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी का रुप इतना विकराल है वृद्धजनों की जान पर बन आई है। कुछ दिन पूर्व जालोर के एक गांव में गर्मी से हुई छह मौत के बाद मंगलवार को भरतपुर में दो वृद्धजनों की मौत हो गई। दोनों वृद्धजन की अभी तक पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


दोनों शहर में अलग—अलग स्थान से मिले थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन गर्मी ने दोनों के प्राण लील लिए। वहीं बीते पांच दिन में गर्मी के कारण दम तोड़ने वालों की संख्या दस हो गई। जालोर के एक गांव में हुई छह मौत के बाद जैसलमेर और अलवर में भी एक—एक मौत गर्मी के कारण हो चुकी है। मंगलवार को भी राजस्थान का औसत अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब रहा। साथ ही दो दिन से चल रही गर्म हवा भी लोगों की परेशानी में खासा ईजाफा कर रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन फिलहाल गर्मी के कारण राजस्थान के अधिकतर शहरों में दिन में ही कर्फ्यू जैसे हालात देखने को मिल रहें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed