फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   swine flu strikes back in rajasthan as one death case reported in jaisalmer

सर्दियां शुरू होते ही स्वाइन फ्लू ने भी दी दस्तक, बच्चे की मौत

Thu, 30 Nov 2017 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
swine flu strikes back in rajasthan as one death case reported in jaisalmer
स्वाइन फ्लू
राजस्थान में सर्दी की शुरूआत होते ही स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है और एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया है। राजस्थान के जैसलमेर में स्वाइन फलू की चपेट में आने से एक बालक की मृत्यु हो गई है वहीं चिकित्सा विभाग ने सतर्कता बरतते हुए एहतियात के प्रबंध तेज कर दिए हैं। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जैसलमेर के पोकरण उपखंड क्षेत्र के बांधेवा गांव निवासी लूणे खां की स्वाइन फलू से मृत्यु हो गई। कुछ दिनों से लूणे खां जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित था। प्रारंभ में पोकरण में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया था। वहीं 25 नवम्बर से उसका उपचार जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन


स्वाईन फलू से पीड़ित लूणे खां की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए लूणे खां की ढाणी में सर्वे प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 200 से ज्यादा लोगों की जा चुकी जान

swine flu strikes back in rajasthan as one death case reported in jaisalmer
आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल राजस्थान में स्वाइन फ्लू ने काफी ज्यादा कहर बरपाया है। प्रदेश में इस बार करीब 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई तो वहीं 3 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए जिनमें से 1000 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू का वायरस सर्दियों के दिनों में ज्यादा सक्रिय रहता है और ज्यादातर लोग इन्हीं दिनों में इसकी चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed