{"_id":"5911c5214f1c1b3b54852a0f","slug":"swine-flu-medical-department-announced-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swine Flu: मासूम की मौत के बाद राजस्थान में आंकड़ा पहुंचा 25 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swine Flu: मासूम की मौत के बाद राजस्थान में आंकड़ा पहुंचा 25 के पार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
swine flu
स्वाइन फ्लू से मौत का सिलसिला राजस्थान में थमने के नाम नहीं ले रहा है। करीब चार महीने में राजस्थान में 25 से लोगों की जान स्वाइन फ्लू ले चुका है। मंगलवार को भी जयपुर में एक मासूम ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।
राज्य केबिनेट की बैठक में मंगलवार को स्वाइन फ्लू की भयावहता को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने दावा किया कि इस बीमारी को लेकर सरकार सजग है और आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू के 221 पॉजिटिव केस सामने आए है। इस दौरान 25 की मौत हो चुकी हैं।
उधर, मंगलवार को भी जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में 11 साल के मासूम ने स्वाइन फ्लू से दम तोड़ दिया। यह बच्चा अलवर का रहने वाला था। जिसका यहां अस्पताल में उपचार चल रहा था। जयपुर में स्वाइन फ्लू पॉ़जीटिव 8 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में जयपुर में अब स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की संख्या 128 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
उधर, जयपुर के सीएमएचओ प्रथम नरोत्तम शर्मा ने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में बताया गया है कि तेज सिर दर्द, बुखार, सिरदर्द होने की शिकायत होने पर सीधे अस्पताल में सम्पर्क करें।