फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sweet water of Bisalpur will extinguish Thirst of Thousands in badharna harmada

बढ़ारना की प्यास बुझाएगा बीसलपुर का मीठा पानी

Wed, 19 Apr 2017 01:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 19 Apr 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
Sweet water of Bisalpur will extinguish Thirst of Thousands in badharna harmada
बीसलपुर पेयजल परियोजना - फोटो : Amar Ujala
जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने बुधवार को विश्वकर्मा स्थित बढ़ारना जेडीए जल योजना को बीसलपुर पेयजल परियोजना से जल उपलब्ध कराने की योजना का लोकार्पण किया। बीसलपुर के द्वितीय चरण में हरमाड़ा और बढ़ारना क्षेत्र को इससे जोड़ा जाएगा। इस योजना के शुरू होने से क्षेत्र की करीब एक दर्जन कॉलोनियों में रहने वाले 8 हजार से ज्यादा वाशिंदों को बीसलपुर का मीठा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


जलदाय मंत्री गोयल ने कहा कि इस योजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है और भूमि अवाप्ति और राष्ट्रीय राजमार्ग की एनओसी मिलते ही स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लोकार्पण समारोह में जलदाय मंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा स्थित बढ़ारना जल योजना को जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित कर वर्ष 2008 में जलदाय विभाग को हस्तांतरित किया गया था। क्षेत्र में नककूपों के जरिए जलापूर्ति की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से भूजल के गिरते स्तर के कारण पर्याप्त और उचित दबाव से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बढ़ारना को बीसलपुर से जोड़ने का अहम निर्णय लिया गया। गोयल ने कहा कि जलदाय विभाग के रोड नंबर 13 ए विश्वकर्मा स्थित पंपहाउस से 250 एमएम डीआई पाइप लाइन 2600 मीटर बिछाने, जोड़ने और टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। हाल ही में जलदाय विभाग ने फरवरी माह क्षेत्र में एक शिविर लगाकर में 190 आवेदन पत्र लेकर स्थानीय लोगों को पानी के कनेक्शन जारी किए गए थे। इस अवसर पर विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी ने भी आमजन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed