फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sushmita Sen in the Education Fair

जीता मिस यूनिवर्स का खिताब पर अंग्रेजी में 'हाथ था तंग'

Sun, 06 Aug 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen in the Education Fair
sushmita sen
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन ने एक नया खुलासा किया है। सुष्मिता के मुताबिक अंग्रेजी अच्छी नहीं होने के बावजूद उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन


सुष्मिता सेन ने राज्य सरकार एवं जेम्स एज्युकेशन के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर एक्जीबिशन एवं कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ एज्यूकेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन एक खास सेशन के दौरान अपनी बात कही। सुष्मिता ने कहा कि मेरी पढ़ाई हिन्दी मीडियम स्कूल से हुई थी, अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं थी। हमारे लिए मैथ्स 'गणित' ही हुआ करती थी।
विज्ञापन


सुष्मिता ने बताया कि बीस साल पहले खिताब से पहले उनसे पूछे गए सवाल का जवाब उन्होंने समझकर नहीं बल्कि दिल से दिया है। उन्होंने बताया कि वे बंगाली है और बंगालियों में माना जाता है कि जब आप कोई अच्छी बात कहने  जा रहे होते हैं तो आपकी जुबान पर सरस्वती बैठ जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम ने सुष्मिता सेन ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ भी मंच शेयर किया। एक खास सेशन में दोनों ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता पिता के आशीर्वाद से ही हर काम पूरा होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed