फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   suicide in jodhpur, four die including three child

बेटे की चाह में मासूम बेटियों के साथ मां ने किया ये सलूक

Sat, 02 Sep 2017 03:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
suicide in jodhpur, four die including three child
मृतक - फोटो : amar ujala
बेटे की चाह में क्या कोई इस कदर भी जुनुनी हो सकता है कि मासूम बेटियों की जिंदगी बर्बाद कर दे और खुद भी तबाह हो जाए? ये सवाल एक घटना ने खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन



एेसा ही चौंकाने वाला मामला जोधपुर में सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ पानी के टांके में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी शादी को करीब दस-बारह साल हो गए थे और वह एक बेटा चाहती थी। पुलिस ने बताया कि मोगड़ाखुर्द में रहने वाला मदनलाल पटेल ने अपने परिवार के साथ बीती रात साढ़े नौ बजे खाना खाया।
विज्ञापन


मदनलाल इसके बाद वह अपने मकान की छत पर सोने चले गया। जबकि उसकी पत्नी शोभा, छह साल की बेटी रविना, चार साल की दिव्या और दो साल की संजना नीचे ही कमरे में सोने चले गए। आज सुबह मदनलाल जब नींद से उठकर नीचे आया तो पत्नी और उसकी तीनों बेटियां वहां कमरे में नहीं मिली। इस पर उसने आस-पास के इलाके में उनकी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बता रही ये कारण

suicide in jodhpur, four die including three child
मृतक बच्ची - फोटो : amar ujala
ढूंढने के दौरान ही मदनलाल को किसी ने बताया कि ढाणी में ही एक साढ़े आठ फीट का पानी का टांका बना हुआ है, उसके पास उसे चप्पल मिले हैं। जैसे ही मदनलाल ने टांके में झांका तो सभी के शव उसे वहां तैरते मिले। ये देख तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

जोधपुर शहर के निकटवर्ती मोगड़ाखुर्द गांव की सरहद पर मदनलाल ढाणी में एक महिला ने अपनी तीन बच्चियों के साथ घर में ही बने टांके में कूदकर जान दे दी। घटना का पता सुबह चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

सूचना पर एसीपी सिमरथाराम, थानाधिकारी आनंद सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस आयुक्त अशोक कुमार राठौड़ व डीसीपी वेस्ट समीर कुमार सिंह भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोपहर में शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस ने बताया कि शादी को दस से बारह साल हुए हैं। मृतका का पीहर भी मोगड़ा में ही है। पुलिस को आशंका है कि तीन पुत्रियों के होने से महिला व्यथित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed