{"_id":"597ad6304f1c1b2c648b4a3d","slug":"student-suffers-from-depression-in-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस में बच्चों का दम घुटा, एक दर्जन की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस में बच्चों का दम घुटा, एक दर्जन की तबीयत बिगड़ी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्कूल बस चालक की लापरवाही आज मासूमों पर भारी पड़ गई। बस के शीशे बंद होने से उसमें बैठे बच्चों का दम घुटने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
घटना राजस्थान के भरतपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल की बस शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। यह बस जब डीग बहताना मार्ग से गुजर रही थी तो अचानक इसमें बैठे बच्चे एक-एक बेहोश होने लगे। इससे बस में हडकम्प मच गया। बच्चे रोने लगे और चीख पुकार मच गई।
ड्राइवर ने जब तक बस रोकी बस में बैठे करीब आधा दर्जन बच्चे बेहोश हो गए। इस पर ग्रामीणों की मदद से इनमें कुछ बच्चों को भरतपुर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उमस भरा मौसम होने और बस के शीशे बंद होने से इन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों छोटे होने से वे अपनी तबीयत बिगड़ने की बात नहीं कह सके। इस मामले में यह भी सामने आ रहा है कि इस स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चे थे। इस कारण ये दम घुटने से यह बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।