{"_id":"636b4be3011ba642395e6612","slug":"student-death-case-9th-class-boy-dies-after-falling-from-school-bus-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: स्कूल बस से गिरे 9वीं कक्षा के छात्र की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: स्कूल बस से गिरे 9वीं कक्षा के छात्र की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 09 Nov 2022 12:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:13 PM IST
सार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र स्कूल जा रहा था और वह बस से गिर गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्र की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में रिंग रोड पर मंगलवार दोपहर को स्कूल बस से गिरे बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटना की जानकारी केवल पिता को दी गई थी, मृतक की मां और उसका बड़े भाई को इसकी सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
हादसा रिंग रोड पर बालावाला के पास दोपहर 2.20 बजे का है। जहां पर स्कूल बस की सीढ़ियों में खड़ा बालक अचानक बस चलने से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। गंभीर घायल अवस्था में उसे जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर शाम 5 बजे के करीब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी लखन खटाना ने बताया, हादसे में मृतक मनीष शर्मा (16) पुत्र मुकेश कुमार शर्मा निवासी बड़ वाली ढाणी, मुहाना की मौत हो गई। वह बालावाला की प्रताप पब्लिक स्कूल में 9वीं का छात्र था। मंगलवार को गुरूनानक जयती के बावजूद भी स्कूल खोला गया था। इस दौरान दोपहर को स्कूल बस से घर लौट रहा था। जैसे ही बस रिंग रोड पर चढ़ी तो रातलिया चौराहे के पास दो बच्चों को उतारा था। जैसे बस चली तो वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। स्कूल परिवार के रिश्तेदारों की होने के कारण शाम तक थाने में किसी प्रकार का कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया।
विज्ञापन