फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   stroy of this ajmer based girl who launch a cannon on every ocassion

अजमेर: साल में 288 बार तोप दागती है ये बेटी, इसके बिना 'ईद' अधूरी

Mon, 26 Jun 2017 12:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 26 Jun 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
stroy of this ajmer based girl who launch a cannon on every ocassion
अपनी तोप के साथ अजमेर की फोजिया - फोटो : amar ujala
यूं तो जंग के मैदान में आपने कई जवानों को दुश्मनों पर तोप  दागते देखा होगा लेकिन हम आपको बता रहे हैं  राजस्थान के अजमेर शहर की एक ऐसी लड़की की दास्तां जो घरेलू काम काज के साथ-साथ तोप दागने का भी हुनर जानती है।  
विज्ञापन


ये एक ऐसी बहादुर लड़की है जो कई सालों से तोप दाग कर अजमेर दरगाह की धार्मिक रस्मों का भी आगाज करती है। इस बेटी  पर  पूरा अजमेर  शहर नाज करता है और इसे  फोजिया तोपची के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन


एक और जहां ख्वाजा साहब की खिदमत को लोग तरसते हैं वहीं दूसरी और एक लड़की ऐसी भी है जो बचपन से ही ख्वाजा साहब की खिदमत गुजार है। ये कहानी है अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के ठीक सामने वाली पहाड़ी पर रहने वाली फोजिया खान की जो बचपन से ही ख्वाजा गरीब नवाज की खिदमत तोप दाग कर करती है। इसी की तोप की गरज से उर्स का आगाज होता है और दरगाह की कई रस्मों की शुरुआत भी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में 288 बार तोप दागती है फोजिया

stroy of this ajmer based girl who launch a cannon on every ocassion
डेमो इमेज
साल में 288 बार तोप दागने वाली यह पहली लड़की है जो ये संदेश देती है की महिलाओं को भी इस्लाम में मर्द के सामान  बराबरी का दर्जा दिया जाता है। देश की सानिया मिर्जा अगर अपने टेनिस के खेल में माहिर है तो फोजिया भी तोप दागने में बहुत फुर्तीली है।

दरगाह में जुम्मे की नमाज हो या फिर ईद की नमाज या फिर चाहे कोई दरगाह में खास मौका ही क्यों ना हो, ख्वाजा साहब के उर्स का झंडा भी फोजिया की तोप की आवाज के बाद ही चढ़ाया जाता है और उसके बाद ही उर्स शरू होने का ऐलान किया जाता है। 

तोप चलाने की सदियों पुरानी इस परम्परा को फोजिया के बुजुर्ग  ही निभाते चले आए  हैं।  मगर अब इस परम्परा की जिम्मेदारी फोजिया के कंधो पर है जो अपने नाजूक हाथों से भारी भरकम तोप में बारूद भर कर दागने को ख्वाजा साहब की खिदमत मानती है। 

तोप चलाने के अलावा फोजिया अपने पूरे परिवार का भी  ध्यान रखती है। तोप की गरज के साथ खेलने वाली फोजिया की एक छोटी सी दूकान भी है जहां पूरा दिन बैठ कर वो ख्वाजा पर बनें भजनों और कव्वालियों की सीडियां बेच लेती है और उसी से अपना घर खर्च चलाती है। 

खास बात यह है की फोजिया का परिवार पिछली सात पीढ़ियों से तोप चलाने के काम को अंजाम देता आ रहा है। फोजिया के पिता अब इस दुनिया में नहीं है पर फोजिया के परिजन उसे बेटे की तरह मानते है जिसने उनका सिर फक्र से उंचा कर दिया है।

तोप दागने वाली इस बहादुर लड़की ने अपनी पूरी जिन्दगी ख्वाजा के नाम कर  दी है और इसी तरह उम्र भर तोप दाग कर ख्वाजा की खिदमत करने का फैसला भी कर लिया है। यही वजह है की तोप दागने वाली फोजिया किसी सानिया मिर्जा,साइना नेहवाल या कल्पना चावला से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed