फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Stress after posturing of ger's Julus, Nawalgarh remained closed

गेर के जूलुस पर पथराव के बाद तनाव, नवलगढ़ रहा बंद

Tue, 14 Mar 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 14 Mar 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
Stress after posturing of ger's Julus, Nawalgarh remained closed
police - फोटो : Demo pic
झुंझूनूं जिले के निकटवर्ती नवलगढ़ कस्बे में धुलंडी के दिन गेर का जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया। तयशुदा समय के बाद जिला प्रशासन ने जुलूस निकालने की अनुमति निरस्त कर दी। इससे लोग भड़क गए और प्रशासन के सामने हो गए।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें एक एएसआई सहित कई पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना से कस्बे में तनाव के हालात हो गए और मंगलवार को नवलगढ़ कस्बा बंद रहा। सूचना मिलने पर जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हेमंत प्रियदर्शी की मौजूदगी में प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। आईजी के नेतृत्व में झुंझुनूं कलेक्टर-एसपी सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने डेरा डाल रखा है। 
विज्ञापन


नवलगढ़ कस्बे में धुलंडी के दिन गेर का जुलूस निकाला जाता है। सोमवार को प्रशासन ने जुलूस का समय एक बजे तक तय कर  रखा था। समय निकल जाने के बाद प्रशासन ने जुलूस निकालने की अनुमति निरस्त कर दी और आयोजकों को जुलूस बंद करने को कहा इस पर लोग भड़क गए और पुलिस से उलझ गए। इस दौरान किसी ने पुलिस पर पत्थर फैंके। इस पर पुलिस ने लोगों को काबू में करने के लिए लाठियां भांजी। इस पर लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थरबाजी व लाठीचार्ज में नवलगढ़ थाने के एएसआई रिषीराज व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित करीब दो दर्जन लोगों के चोटे आई। इससे हालात और बिगड़ गए। सूचना पर झुंझुनूं जिला प्रशासन व पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला बिगड़ता देख झुंझुनूं जिला कलेक्टर प्रदीप बोरड़ व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे,लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को नलवगढ़ कस्बे का बंद का आह्वान कर दिया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारियों व लोगों की प्रतिनिधि मंडल से आईजी व पुलिस प्रशासन ने वार्ता की। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शेखावत ने प्रशासन को बुधवार से बाजार खुलने का आश्वासन दिया। देर रात तक आईजी व झुंझुनूं कलेक्टर-एसपी मौके पर डटे हुए थे। 


नवलगढ़ कस्बे में गेर के जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद नवलगढ़ कस्बे में तनाव का माहौल हो गया। प्रशासन ने अप्रिय घटनाएं व अफवाह फैलने से रोकने के लिए नवलगढ़ कस्बे की इंटरनेट सेंवाएं बंद करवा दी। प्रशासन ने हालात  पर काबू पाने के लिए जिलेभर का जाब्ता नवलगढ में तैनात कर दिया। इस दौरान पूरा नवलगढ कस्बा छावनी बना नजर आया और चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed