फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   stone pelting at minster of rajasthan government car

अचानक क्यों बन आई राजस्थान के इस ताकतवर मंत्री की जान पर, जानें...

Sat, 30 Sep 2017 12:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Sep 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
stone pelting at minster of rajasthan government car
यूनुस खान मंत्री
किसी भी राज्य की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां के ताकतवार नेताओं पर ही आसानी से कोई हमला कर फरार हो जाता है। ऐसा ही इन दिनों राजस्थान में देखने को मिल रहा है। जब राज्य सरकार के सबसे ताकतवार मंत्री माने जाने वाले यूनुस खान पर बीती रात उन्ही के गृह जिले में कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन



दरअसल पीडब्ल्यू मंत्री यूनुस खान रात करीब 11 बजे चामुण्डा देवी मंदिर में एक सडक निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान जिले के छोटी खाटू क्षेत्र में उनकी कार पर अचानक कुछ लोगों ने पत्थर फेंकने प्रारंभ कर दिए। इस कार के शीशे टूट गए और कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि मंत्री खान को चोट नहीं आई है, लेकिन घटना काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है पूछताछ

stone pelting at minster of rajasthan government car
फाइल फोटो।

अचानक हुए पथराव से मंत्री के काफिले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ना​गौर एसपी पारिस देशमुख सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में मंत्री यूनुस खान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं


वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि मंत्री युनूस खान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे करीबी मंत्रियों में सम्म​लित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed