फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   State Minority Commission submits statement

सिख मारपीट मामला : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष बयान दर्ज

Fri, 02 Jun 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
State Minority Commission submits statement
पीड़ित सिख(फाइल फोटो)
अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में सिख सेवादारों से मारपीट के मामले में पीड़ित राज्य अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष पेश हुए। पीड़ितों ने आयोग को दिए बयानों में पुलिस की प्रशंसा करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में गुरूद्वारे के लिए अनाज मांगने गए सिख सेवादारों से 24 अप्रेल को मारपीट की गई थी। उक्त मामले में शुक्रवार को पीड़ित निर्मल सिंह सहित अन्य पीड़ित सिख समाज के पदाधिकारियों के साथ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष पेश हुए। पीड़ितों ने आयोग को अपने बयान दर्ज करवाए। जिसमें उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते मौके पर नहीं पहुंचती तो उनकी जान भी जा सकती थी। पीड़ित निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने आयोग के समक्ष पुलिस की सराहना की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज करवाते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें राहत प्रदान की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed