फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   son taking his ill father become victim of a road accident in alwar

बीमार पिता को अस्पताल ले जा रहा था,खुद हो गया हादसे का शिकार

Mon, 12 Jun 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
son taking his ill father become victim of a road accident in alwar
हादसे में गंभीर रुप से घायल लखराम - फोटो : amar ujala
अलवर के सदर थाना इलाके में विजय मंदिर मार्ग पर बाइक और बस की भिड़ंत में दो पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों पिता पुत्र को उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहां पुत्र की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायलों के परिजनों के अनुसार, बानसूर के खोरी गांव निवासी लखराम अपने पिता दातार सिंह को लेकर अलवर सामान्य चिकित्सालय में बीमारी का इलाज कराने जा रहा था। इसी दौरान विजय मंदिर के समीप तेज गति से आ रही ग्रामीण बस सेवा की एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां लखराम को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed