{"_id":"58f086e04f1c1bbd4ccf4f2b","slug":"soldier-of-rajasthan-martyr-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान का सपूत कश्मीर में शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान का सपूत कश्मीर में शहीद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर के उधमपुर जिले में शहीद सैनिक
- फोटो : Amar Ujala
जयपुर जिले में फुलेरा तहसील का एक सैनिक जम्मू—कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया।
शहीद सांवरमल भामूं फुलेरा तहसील के तिबारियां गांव के रहने वाले लालूराम भामूं के बेटे थे। वह 20 जाट रेजीमेंट में तैनात थे। उधमपुर के खीजवाली इलाके में आतंकियों की खोजबीन के लिए बनाई गई कमांडो फोर्स में सांवरमल भी शामिल थे। जहां 12 अप्रेल को आतंकियों से मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग में गोली लगने से सांवरमल गंभीर घायल रुप से जख्मी हो गए। जहां उपचार के दौरान उनका देहावसान हो गया।
गुरुवार रात को सेना के अधिकारियों ने सांवरमल के परिजनों को उनके शहीद होने की जानकारी दी। इससे तिबारिया गांव में शोक छा गया। परिजन बिलख पड़े। शुक्रवार को विशेष विमान से शहीद सैनिक सांवरमल की पार्थिव देह जयपुर लाया गया। इस मौके पर उनके पैतृक गांव तिबरिया में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद है।