{"_id":"59b784e94f1c1bfe7f8b6423","slug":"six-hour-relaxation-in-curfew-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर बवाल: कर्फ्यू में अब 6 घंटे की ढील, लेकिन नहीं चलेगा इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर बवाल: कर्फ्यू में अब 6 घंटे की ढील, लेकिन नहीं चलेगा इंटरनेट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में हुए बवाल के बाद कर्फ्यू में आज 6 घंटे की ढील दी गई है। पुलिस के अनुसार ये ढील 12 बजे से शुरू हो गई, जो 6 बजे तक जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं।
रामगंज थाना इलाके में शुक्रवार देर रात हुए बवाल में मारे गए युवक आदिल के शव को पोस्टमार्टम के बाद कल दफना दिया गया था। इधर, भरत कोडवानी के शव का पोस्टमार्टम आज हो गया। फिलहाल हालात सामान्य होने के कारण छह घंटे की ढील दी है। कल ये कर्फ्यू में केवल दो घंटे की ढील दी गई थी।
ढील मिलते ही बाजार खुलने लगे हैं और लोग बाजार से अपनी जरूरत का समान खरीद रहे हैं। बाजारों में एक बार फिर से चहल पहल देखने को मिल रही है। पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद है। इससे किसी भी तरह की आशंका से निपटा जा सके।

बंद रहेगा इंटरनेट, असमाजिक तत्वों पर रहेगी नजरें
जयपुर में कर्फ्यू
- फोटो : amar ujala
रामगंज में हुए उपद्रव के बाद चार थानों, रामगंज थाना, गलता गेट थाना, माणक चौक थाना और सुभाष चौक थाना में कर्फ्यू लगाया गया था। अब दी गई छूट के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि असमाजिक तत्वों पर खास नजर रखी जा रही है।
हालांकि इंटरनेट आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इंटरनेट फिलहाल 14 थाना क्षेत्रों में बंद रखा गया है। इंटरनेट सुविधा वापस शुरू करने को लेकर कोई निर्णय आज रात तक किया जा सकता है।
हालांकि इंटरनेट आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इंटरनेट फिलहाल 14 थाना क्षेत्रों में बंद रखा गया है। इंटरनेट सुविधा वापस शुरू करने को लेकर कोई निर्णय आज रात तक किया जा सकता है।