{"_id":"597bfdb84f1c1b0c178b4699","slug":"situation-can-be-again-worse-due-to-heavy-rain-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश का दौर जारी, 150 से अधिक गांवों में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश का दौर जारी, 150 से अधिक गांवों में हाई अलर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
खराब हो रहे हैं हालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों में अधिक बारिश की चेतावनी भी जारी की हैं। विभाग की चेतावनी सही साबित होती दिख रही है।
विज्ञापन
क्योंकि राजस्थान के जालोर व पाली के साथ साथ कई जिलों में बारिश का दौर एक बार फिर से प्रारंभ हो गया है। इन जिलों में नदी नाले उफान पर है। वहीं इन जिलों के 150 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
चेतावनी को देखते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन भी प्रारंभ कर दिया है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह से पाली, जालोर, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा में हुई अधिक बारिश ने जानमाल का काफी नुकसान किया है। हालात पर अभी भी निगाह रखी जा रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व सेना की टीमें अभी सूचना के आधार पर राहत कार्यों में जुटी है।
विज्ञापन