{"_id":"59268f2e4f1c1b2144536bed","slug":"sir-roger-moore-also-shoot-in-rajasthan-for-james-bond-series-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेम्स बांड सर रोजर मूर का राजस्थान से भी रहा है रिश्ता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेम्स बांड सर रोजर मूर का राजस्थान से भी रहा है रिश्ता...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
आॅक्टोपसी मूवी का सीन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेमस जेम्स बांड सीरीज का हिस्सा रहे सर रोजर मूर का निधन हो गया है। जेम्स बांड सीरीज की कई फिल्मों का हिस्सा रहे मूर का राजस्थान से भी लगाव रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्ष 1982 में आयी जेम्स बांड सीरीज की आॅक्टोपसी मूवी का अधिकतर हिस्सा राजस्थान के उदयपुर में ही शूट किया गया था। सर रोजर मूर के अतिरिक्त इस मूवी में भारतीय कलाकार कबीर बेदी भी मुख्य भूमिका में थे। आॅक्टोपसी की शूटिंग उदयपुर के श्रीनिवास पैलेस, लेक पैलेस, पिछोला सहित अन्य स्थानों पर हुई थी। फिल्म से जुड़े जानकार बताते है कि उदयपुर आॅक्टोपसी ऐसी पहली हॉलीवुड मूवी थी जिसकी शूटिंग उदयपुर में की गई थी। फिल्म की यूनिट ने उदयपुर में करीब चार माह तक शूटिंग की थी।
सर रोजर मूर को भी उदयपुर खासा पसंद आया था। आॅक्टोपसी की शूटिंग के बाद उदयपुर दुनियाभर में पर्यटकों की पसंंद बन गया था। झीलों की नगर के नाम से मशहूर उदयपुर बाद में डेस्टिनेशन वैडिंग के तौर पर भी मशहूर हुआ था। आॅक्टोपसी में सर रोजर मूर और कबीर बेदी के अतिरिक्त माउड एडम्स, क्रिस्टीना वेबॉर्न, लुईस जॉर्डन भी थे।
विज्ञापन