{"_id":"591595434f1c1b15228517c0","slug":"siege-action-against-the-marriage-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर हादसाः विवाह स्थलों पर नकेल कसना शुरू, 12 से अधिक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर हादसाः विवाह स्थलों पर नकेल कसना शुरू, 12 से अधिक सीज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 May 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर के सेवर स्थित मैरिज गार्डन में हुए हादसे के बाद शुक्रवार को जयपुर में नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। निगम में अवैध रुप से चल रहे दर्जनभर से अधिक विवाह स्थलों को सीज कर दिया। गौरतलब है कि भरतपुर में बुधवार रात अन्नपूर्णा मैरिज गार्डन में खाना खाते हुए लोगों के ऊपर पर दीवार गिर गई थी, जिससे 24 लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसे में घायल हुए कई लोगों का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है।
हादसे के बाद सरकार ने तीन कमेटियां गठित कर रिपोर्ट सात दिनों में देने की बात कही, वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मैरिज गॉर्डनों पर जांच के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार जयपुर नगर निगम ने अवैध मैरिज गार्डनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। ये कार्रवाई आमेर जोन में हुई है। निगम सूत्रों के अनुसार ये विवाह स्थल नगर निगम से रजिस्टर्ड नहीं हैं। निगम प्रशासन की टीम ने शिव मैरिज गार्डन, आमेर बाग, जमीदारा मैरिज गार्डन, कार्ड नाइट मैरिज गार्डन समेत 12 से अधिक विवाह स्थलों को सीज किया है। यहां विरोध की आशंका को देखते हुए निगम जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की। दूसरी तरफ शहर में और भी अवैध विवाह स्थल संचालित हो रहे हैं। इस मामले में नगर निगम प्रशासन की अनदेखी पर भी सवाल उठ रहे है।
रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कई साल पहले लागू होने के बाद भी बिना रजिस्ट्रेशन के इनके संचालन में नगर निगम स्टाफ की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। अन्नपूर्णा मैरिज गार्डन बिना रजिस्ट्रेशन के बिना के ही संचालित किया जा रहा था। गार्डन में करीब डेढ़ सौ फीट चौड़ी और करीब पन्द्रह फीट ऊंची दीवार बारिश और आंधी के चलते गिर गई। उसके नीचे लोग दब गए। हादसे में 24 लोगों की मौत होगई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद गार्डन में कई खामियां सामने आई थी।