फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   shivraj singh says that padmavati film will not show in mp

'पद्मावती' के खिलाफ शिवराज के इस एक्शन से पसोपेश में फंसी वसुंधरा

Mon, 20 Nov 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh says that padmavati film will not show in mp
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ani
फिल्म पद्मावती का विवाद राजनीतिक संगठनों के लिए फायदे की रोटी सेकने वाला साबित हो रहा है। नए घटनाक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी में फिल्म 'पद्मावती' को बैन करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के फिल्म बैन करने का निर्णय सबसे अधिक राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए मुसीबतें बढ़ाने वाला है। राजस्थान के मेवाड़ से सबंध रखने वाली महारानी पद्मिनी पर बनी विवादित फिल्म को अब राजस्थान में भी बैन करने की मांग और अधिक हवा पकड़ेगी। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए यूपी में फिल्म रिलीज को सवाल उठा चुके है।
विज्ञापन


शिवराज ने फिल्म पर बैन लगाने के साथ कहा है कि पद्मावती राष्ट्रमाता है और इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिल्म का जब से निर्माण शुरू हुआ था, तभी से राजस्थान में बवाल मचा हुआ है। जयपुर में फिल्म की शूटिंग करते समय करणी सेना के सदस्यों ने निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की पिटाई तक कर दी थी। अब जब फिल्म बन कर तैयार है, तो राजस्थान में सबसे अधिक विरोध दर्ज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजे ने विवादित हिस्सा हटाने को कहा, राजपूत अड़े हैं बैन पर

shivraj singh says that padmavati film will not show in mp
वसुंधरा राजे

हालांकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिन पूर्व केन्द्रीय सूचना प्रसारणी मंत्री को पत्र लिखकर फिल्म के विवादित हिस्से हटाने की मांग कर चुकी है। लेकिन ​फिल्म के विरोध में सुर मुखर करने वाली करणी सेना व अन्य कई सामाजिक व राजनीतिक संगठन फिल्म बैन की मांग कर रहे हैं।


वहीं शिवराज सिंह चौहान के​ फिल्म बैन के निर्णय को राजनीतिक विश्लेषक आगामी चुनावों से भी जोड़कर देख रहे हैं। जानकारों को कहना है गुजरात में हो रहे चुनाव और आगामी वर्ष राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के चुनावों में भाजपा इस मुद्दे का फायदा उठाना चाहती है। हालांकि पद्मावती फिल्म बैन पर लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों की राय एक ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed