फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   shahnawaz hussain in khwaza dargah

ख्वाजा की दर पर शाहनवाज हुसैन, मांगी अमन—चैन की दुआ

Sun, 11 Jun 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
shahnawaz hussain in khwaza dargah
शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन रविवार को अजमेर आए। उन्होंने ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी देकर अमन—चैन की दुआ मांगी। शाहनवाज ने अंजुमन की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार में भी शिरकत की और दरगाह में नमाज अदा की।
विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सूफी संत ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की। शाहनवाज को खादिम दौलत चिश्ती ने जियारत करवाकर तबर्रूक भेंट किया। शाहनवाज ने इस दौरान दरगाह में अंजुमन की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में भी शिरकत की, इसके बाद नमाज भी अदा की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है। मुस्लिम भाइयों को रोजा खुलवाने के लिए हिंदू ही नहीं बल्कि अन्य धर्म के लोग भी रोजा इफ्तार पार्टी कर भाईचारे का संदेश देते हैं जो कि एक अनूठी मिसाल है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब से मुल्क में अमन—चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed