{"_id":"598422594f1c1b1a4e8b4662","slug":"several-times-alvira-khan-presented-in-the-court-on-behalf-of-salman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब सरकारी वकील ने कहा 'सलमान इज वैरी लकी टू हैव अ सिस्टर लाइक यू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सरकारी वकील ने कहा 'सलमान इज वैरी लकी टू हैव अ सिस्टर लाइक यू'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
सलमान की जिंदगी के लगभग 18 साल कोर्ट कचहरी में उलझी है, लेकिन एक बात यह है कि सलमान से कहीं अधिक अदालत के चक्कर उनकी बहन अलवीरा ने लगाए हैं। चाहे मामला 1998 में हुए कांकाणी हिरण शिकार के मामले हों या 2002 का हिट एंड रन केस।
साल 2002 के हिट एंड रन मामले में सुनवाई के दौरान भी मामले में बहस खत्म होने के बाद सरकारी वकील प्रदीप घरात ने अलवीरा से जाकर कहा था 'सलमान इज़ वैरी लकी टू हैव अ सिस्टर लाइक यू' तो अलवीरा ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि मेरे लिए फैमिली सबसे सर्वोपरि है।
एक बार अलवीरा से पूछा गया था कि अरबाज और सोहेल क्यों नहीं आते, तो अलवीरा ने जवाब दिया था कि 'मैं सबसे छोटी हूं तो ये मेरा फर्ज बनता है कि मूसीबत में अपने भाईयों का सहारा बनूं, मैं सब कुछ संभालना जानती हूं और इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है।

Trending Videos
जब-जब कोर्ट ने सलमान को पुकारा, अलवीरा दौड़ी आईं
डेमो इमेज
सलमान के सभी मामलों में अलवीरा कोर्ट के चक्कर लगाती नजर आती हैं। 18 साल पहले साल 1998 में राजस्थान के जोधपुर में हुए हिरण शिकार मामले में फंसने के बाद अलवीरा ही सबसे पहले जोधपुर पहुंची थीं, जिसके बाद वे अनगिनत बार सलमान की जगह सुनवाईयों में मौजूद रही हैं।
जानकारों के मुताबिक सभी भाईयों में सबसे छोटी बहन अलवीरा को कोर्ट के चक्कर लगाते लगाते कानून का इतना ज्ञान हो गया है कि वो खुद वकील न होकर भी सलमान के वकीलों के साथ आगे की रणनीति तय करती हैं।
जानकारों के मुताबिक सभी भाईयों में सबसे छोटी बहन अलवीरा को कोर्ट के चक्कर लगाते लगाते कानून का इतना ज्ञान हो गया है कि वो खुद वकील न होकर भी सलमान के वकीलों के साथ आगे की रणनीति तय करती हैं।