फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Seven out of 25 Kabaddi Mahakhel players selected for training in Gujarat

Rajashtan: कबड्डी महाखेल के 25 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण पूरा, चयनित सात खिलाड़ियों का गुजरात में होगा प्रशिक्षण

Thu, 06 Apr 2023 01:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Apr 2023 01:36 PM IST
सार

कबड्डी महाखेल में 25 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के बाद चुने गए सात खिलाड़ी गुजरात में लेंगे प्रशिक्षण। यहां से चुने गए श्रेष्ठ खिलाड़ियों को नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस देगा निःशुल्क प्रशिक्षण। मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर।

विज्ञापन
Seven out of 25 Kabaddi Mahakhel players selected for training in Gujarat
कबड्डी महाखेल के खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के संरक्षण में हुए जयपुर महाखेल कबड्डी के सफल आयोजन के बाद चुने गए 25 खिलाड़ियों का पूर्णिमा यूनीवर्सिटी में चल रहा प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के दौरान इनमें से सात कबड्डी खिलाड़ी अजय ढाका, लोकेश घौसल्या, कानाराम चौधरी, जसवंत यादव, प्रवीण चौधरी, नितेश चौधरी और माईकल चौधरी का चयन हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन


इन सात खिलाड़ियों को 6 से 11 अप्रैल तक गांधीनगर (गुजरात) स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेन्टर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान श्रेष्ठ खिलाड़ियों को नेशलन सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए चुना जाएगा, जहां से प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने का अवसर प्राप्त होंगे। चुने हुए खिलाड़ियों ने सांसद कर्नल राज्यवर्धन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वर्ष जयपुर ग्रामीण लोकसभा में 12 जनवरी से पांच फरवरी तक जयपुर महाखेल (सांसद खेल स्पर्धा) का आयोजन हुआ। इसमें जयपुर ग्रामीण की आठ विधानसभाओं में 32 खेल मैदानों पर 512 पुरुष और 128 महिला कबड्डी टीमों ने भाग लिया। सांसद खेल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली जुड़कर मैच देखा और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। जयपुर महाखेल से चुने गए 25 खिलाड़ियों को स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोचों द्वारा 20 मार्च से 14 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण पूर्णिमा यूनीवर्सिटी, जयपुर में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान नेशनल सलेक्शन कमेटी दिल्ली द्वारा इन खिलाड़ियों में से श्रेष्ठ सात खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्हें नेशनल सेन्टर फॉर एक्सीलेंस द्वारा आगे की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मोदी का कार्यकाल खेल और खिलाड़ियों के विकास का स्वर्णिम काल
राज्यवर्धन ने प्रशिक्षण के लिए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवओं के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। उनका लक्ष्य है कि देश के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलें। युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उन्होंने खेलों को बढ़ावा दिया और कहा जो खेलेगा वो खिलेगा। मोदी का कार्यकाल खेल और खिलाड़ियों के विकास का स्वर्णिम काल है। प्रधानमंत्री मोदी के समावेशी नेतृत्व के कारण आज खिलाड़ियों को सुविधाएं और सम्मान मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed