फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   serving doctors from 33 districts of rajasthan organised hunkaar rally

आज 33 जिलों के सेवारत चिकित्सक भरेंगे जयपुर से हुंकार

Mon, 21 Aug 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
serving doctors from 33 districts of rajasthan organised hunkaar rally
डेमो इमेज
प्रदेश में विभिन्न मांगों को लेकर अगस्त क्रांति आंदोलन कर रहे सेवारत चिकित्सक सोमवार को जयपुर से हुंकार भरेंगे। जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित महासम्मेलन में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले चिकित्सक अगस्त क्रांति आंदोलन की आगामी रणनीति तय करेंगे। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि चिकित्सकों की मांगों को लेकर राज्य सरकार व चिकित्सा मंत्री से वार्ता के बाद भी समाधान नहीं होने पर 21 अगस्त को जयपुर में सुबह 11 बजे से महासम्मेलन होगा। 
विज्ञापन


महासम्मलेन में प्रदेश के 33 जिलो से हजारों सेवारत चिकित्सक पहुंचेंगे। सम्मेलन में चिकित्सकों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के साथ अगस्त क्रांति आंदोलन की आगे की रणनीति चिकित्सकों की सलाह व सुझाव से तय की जाएगी। डॉ. चौधरी ने बताया की आंदोलन के पहले चरण में प्रदेश के 33 जिलों के सेवारत चिकित्सक अपने-अपने जिलों में 33 मांगां का ज्ञापन मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर  सौंपा था। इसके बाद भी मांगे नहीं माने जाने पर सेवारत चिकित्सक कार्यस्थल पर काली पट्टी बांध कर विरोध जता रहे है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed