{"_id":"5922f3a64f1c1b3e6a536b8d","slug":"seized-3000-kg-polythene-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम पर नगरपरिषद टीम की कार्रवाई, 3000 किलो पॉलीथिन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम पर नगरपरिषद टीम की कार्रवाई, 3000 किलो पॉलीथिन जब्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
गोदाम पर कार्रवाई करती टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर में नगर परिषद की ओर से भटियारा की गली में पॉलीथिन गोदाम पर कार्रवाई करते हुए करीब 3000 किलो पॉलीथिन जब्त की गई है। चार दिन पहले मामले में गोदाम संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।
दरअसल, पॉलीथिन पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से इनके इस्तेमाल की शिकायत अलवर नगर परिषद को मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद टीम भटियारा की गली में पहुंची। एडीएम सिटी महेंद्र मीणा के नेतृत्व में टीम ने चार दिन पहले सील किए गए दो गोदामों को खुलवाया। इन गोदामों को नगर परिषद अभियंता लोकेंद्र मीणा द्वारा गोदाम संचालक के नहीं मिलने पर सील कर दिया गया था। गोदाम संचालकों के नाम नोटिस जारी कर 4 दिन में जवाब देने की बात कही गई थी। इस पर एक गोदाम संचालक ने खुद आकर मौके पर टीम को गोदाम का मुआयना करवाया, वहीं दूसरे गोदाम संचालक के नहीं आने पर गोदाम का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में पॉलिथीन जब्त की गई। लक्ष्मी ब्रांड और अनीता ब्रांड गोदाम से करीब 30 क्विंटल पॉलीथिन बैग मिले।