फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   section 144 imposed after communal tension arises in this city

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए तनाव के बाद शहर सुनसान, इंटरनेट बंद

Tue, 03 Oct 2017 05:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
section 144 imposed after communal tension arises in this city
प्रतापगढ़ में फ्लैगमार्च करते पुलिस के जवान - फोटो : Amar Ujala
नवरात्री पर मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन



राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में गत रविवार देर शाम नवरात्री पर मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग और उपद्रव के बाद लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रतापगढ़ शहर बंद रहा। वहीं फायरिंग का मुख्य आरोपी शोएब पुत्र एजाज को सोमवार रात को किया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के अन्य आरोपियों से इस मामले में पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों की ओर से स्वैछिक बंद रखा गया है और मौके की नजाकत को देखते हुए शहर में 144 धारा लागू कर दी गइ है। गौरतलब है कि शहर में रविवार को हुई फायरिंग के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

फायरिंग में युवती भी थी शामिल

section 144 imposed after communal tension arises in this city
फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी शोएब - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार विसर्जन के दौरान फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य लोगों ने भी फायरिंग की थी, जिसमें प्रतापगढ़ पुलिस को एक लड़का और एक लड़की की तलाश है।

जानकारी के अनुसार रविवार के दिन ये तीनों लोग शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब करने के इरादे से गोलियां चलाईं थी, नतीजतन प्रतापगढ़ का महौल खराब हो गया। अब यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, वहीं एसटीएफ स्पेशल फोर्स ने शहर में शांति बहाली के लिए मार्च किया। कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडिशनल एसपी, डीएसपी सभी घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

आखिर क्या हुआ था उस दिन

section 144 imposed after communal tension arises in this city
चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिसबल - फोटो : Amar Ujala
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के तलाई मोहल्ला में नवरात्री पर मूर्ति विसर्जन के समय एक समुदाय विशेष के दो युवकों और एक युवती ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद इस मामले में सांप्रदायिक स्वरूप ले लिया और दंगा भड़कने की आशंका से प्रशासन ने धारा 144 लागू कर शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

इसके बाद से ही शहर में स्वतः स्फूर्त कर्फ्यू के हालात हैं। प्रशासन ने कहा है कि अब फालतु अफवाह फैलाने वाले व प्रशासन को गुमराह करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं साइबर सैल भी सोशल मीडिया पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed