{"_id":"5981e1194f1c1bc93b8b4cdd","slug":"secretariat-officer-s-association-clears-the-way-for-election-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय अधिकारी संघ का चुनाव परिणाम जारी करने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय अधिकारी संघ का चुनाव परिणाम जारी करने का रास्ता साफ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने सचिवालय अधिकारी संघ के चुनाव की मतगणना पर लगी रोक को हटा दिया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता की ओर से याचिका वापस लेने पर अदालत ने उसे खारिज कर दिया है। न्यायाधीश आलोक शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश महेश व्यास की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
सुनवाई के दौरान याचिका के साथ पेश दस्तावेजों को देखने के बाद अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से तथ्य छिपाकर याचिका पेश की गई है। इसके साथ ही अदालत ने नाराजगी जताते हुए याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी गई। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने गत 13 जून को याचिका पर अंतरिम सुनवाई करते हुए सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के चुनाव की मतपेटियों को सीलबंद रखने और मतों की गणना करने पर रोक लगा दी थी।