{"_id":"59b8e8284f1c1bf97f8b6942","slug":"second-round-talk-for-farmer-agitation-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: दूसरे दौर की वार्ता शुरु, कर्ज माफी पर अड़े किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: दूसरे दौर की वार्ता शुरु, कर्ज माफी पर अड़े किसान नेता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
बैठक में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन को समाप्त कराने के प्रयास तेज हो गए हैं। आज दोपहर में किसान संगठनों के पदाधिकारियों और राज्य सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत जयपुर में शुरू हुई।
बैठक में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी तथा किसान नेता अमराराम एवं अन्य नेता मौजूद है। बैठक शुरु होने से पहले अमराराम ने कहा किसरकार ने बातचीत के लिए दोपहर एक बजे बुलाया था, इसलिए वे आए है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ कराना इस बैठक का अहम मुद्दा है। जब तक सरकार कर्ज माफी की घोषणा नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश में किसानों पर करीब 39 हजार 500 करोड़ का कर्ज है।
उधर, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन आज भी जारी है। सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ आदि जिलों में किसानों ने प्रदर्शन किया और हाइवे पर जाम लगाया। बीकानेर में जयपुर हाइवे पर पेड़ डाल कर रास्ता बंद कर दिया है। इसी तरह सीकर में भी जगह-जगह किसानों ने जाम लगा रखा है। इस जाम की वजह से दूध, सब्जी आदि की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।