फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   second day of Campaign, leave polyethylene

बाजार में उतरा निगम तो हटी पॉलीथीन, लगे डस्टबिन

Sat, 17 Jun 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
second day of Campaign, leave polyethylene
दुकानदार को समझाते मेयर अशोक लाहोटी - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में स्वच्छता को लेकर नगर निगम का अभियान लगातार दूसरे दिन जारी रही। मेयर अशोक लाहोटी और आयुक्त रवि जैन शनिवार को फिर से बाजार में उतरे। महापौर ने राजापार्क व्यापारियों मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें दुकानों के अंदर व बाहर एक-एक डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करने को कहा। महापौर ने प्लास्टिक कैरी बैग के पूर्ण प्रतिबंध के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करने की बजाय कपड़े, जूट और कागज के थैले इस्तेमाल किए जाएं।
विज्ञापन


महापौर ने अधिशाषी अभियंता को तुरंत राजापार्क के सभी नालों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारी को सारी दुकानों की वीडियोग्राफी करवा कर होर्डिंग के बिल दुकानदारों को भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजापार्क में एक आकार और डिजाइन के होर्डिंग नजर आने चाहिए। महापौर ने सड़क किनारे कचरा मिलने पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को बुलाकर तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए। लाहोटी ने दुकानदारों को कचरा डस्टबिन में ही डालने की हिदायत दी। महापौर ने सड़क पर हो रहे अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


महापौर ने राजापार्क के व्यापारियों से कहा कि बुधवार तक पूरे बाजार में हर दुकान के अंदर व बाहर एक-एक डस्टबिन रखा हो और प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो। महापौर व आयुक्त के निर्देश पर दुकान के बाहर डस्टबिन न होने और गंदगी होने पर शंकर कचौरी वाले का चालान किया गया। महापौर, उप महापौर और आयुक्त ने राजापार्क में लोगों को मुफ्त में कपड़े के थैले भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त रवि जैन ने शनिवार को गुर्जर की थड़ी से लेकर सोडाला सब्जी मंडी तक लोगों को प्लास्टिक कैरी बैग इस्तेमाल न करने और दुकानों के अंदर व बाहर एक-एक डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हर दुकान पर जाकर अंदर व बाहर जाकर डस्टबिन चेक किए और प्लास्टिक की थैलियां जब्त कीं। उन्होंने दुकानों पर डस्टबिन न होने पर चालान करवाए। उन्होंने सोडाला सब्जी मंडी में जाकर सब्जी मंडी वालों को सब्जी व फल कागज की थैलियां में  देने के लिए कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed