{"_id":"59ce578e4f1c1bd1538b4fdc","slug":"search-campaign-for-honeypreet-in-bikaner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को दौड़ा रही है 'बाबा' की हनीप्रीत, आज यहां चला सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को दौड़ा रही है 'बाबा' की हनीप्रीत, आज यहां चला सर्च ऑपरेशन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की खास राजदार हनीप्रीत की तलाशी में दबिश दी जा रही है। कभी उसके दिल्ली में होने का तो कभी किसी और शहर में होने का दावा किया जा रहा है।
पुलिस ने हाल ही में हनीप्रीत के एक साथी राकेश कुमार को सिरसा से गिरफ्तार किया था। उसके बाद उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर में कई जगह दबिश दी। राकेश से पूछताछ में हनीप्रीत के बीकानेर में होने के संकेत मिले हैं। जिसके आधार पर हरियाणा पुलिस ने अपना सर्च ऑपरेशन चला रखा है। लूनकरणसर के पाद जगदेवाला, श्रीकोलायत के दियातरा, जामसरा आदि स्थानों पर छापा मारा गया। इस दौरान यहां डेरा समर्थकों के घरों की भी तलाशी ली गई।

हनीप्रीत के खास ने उगले हैं राज
हनीप्रीत
गौरतलब है कि बुधवार को पंचकूला कोर्ट में राकेश को रिमांड के लिए पेश किया गया था, जहां अदालत ने पंचकूला हिंसा के आरोप को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले ही पुलिस की पूछताछ में राकेश ने हनीप्रीत को लेकर कई अहम राज उगले हैं।
जानकारी के मुताबिक बीकानेर के बाद भी कुछ इलाकों में दबिश दी जा सकती है इनमें बाड़मेर व नागौर भी शामिल हैं। इससे पहले पुलिस ने गुरुसर मोडिया में भी हनीप्रीत के होने की खबर के बाद दबिश दी थी, लेकिन वहां हनीप्रीत नहीं मिल पाई थी। गुरुसर मोडिया गुरमीत राम रहीम की पैतृक गांव है। यहां के बालिका संस्थान में हनीप्रीत के छिपे होने की सूचना थी, लेकिन तलाशी में पुलिस को हनीप्रीत नहीं बल्कि जसमीत नामक युवती मिली थी।