फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   science experiments in festival of education

ये बिस्किट खाकर बच्चों के मुंह और नाक से निकला धुआं

Sat, 05 Aug 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
science experiments in festival of education
ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी बातों को रोचक अंदाज में समझाया गया - फोटो : Amar Ujala
बिस्किट खाकर बच्चों के मुंह और नाक से धुआं निकलने लगा। धुआं ने ड्रैगन की आकृति बनाई, जिसे देख बच्चे हैरान रह गए। 
विज्ञापन


जयपुर में चल रहे फेस्टीवल ऑफ एजुकेशन में साइंस फेस्टीवल के दौरान आज नाइट्रोजन गैस के कई प्रयोग किए गए। एक प्रयोग के दौरान नाइट्रोजन को गर्म करके एक बॉक्स में डाला गया, जिसमें बिस्कुट डाले गए। ये बिस्कुट जब बच्चों ने खाए, तो उनके मुंह व नाक से धुआं निकालते हुए ड्रैगन जैसी आकृति बनाई गई। 

राजस्थान सरकार और जेम्स एज्यूकेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित दो दिवसीय फेस्टीवल ऑफ एज्यूकेशन के पहले दिन आज छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन

लगा जैसे चांद पर आ गए

science experiments in festival of education
ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी बातों को रोचक अंदाज में समझाया गया - फोटो : Amar Ujala
मून वॉक मॉडल से बच्चों ने चंद्रमा को नजदीक से जाना। उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वो चन्द्रमा पर आ गए हैं। यहां उनकी चन्द्रमा से जुड़ी सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इसके साथ ही फेस्टीवल में विभिन्न विज्युअल माध्यमों से ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी बातों को रोचक अंदाज में समझाया गया। 

यहां डायनासोर लाइन, रोबोटीकल इंजीनियरिंग, द रन, एनीमल सलेक्टेड रन, मेक योर म्यूजिक, स्टार्स बैटल, मून वॉक, नो योर सोलर सिस्टम, फ्लाई हाई, स्केलटन्स, विजुअल एज्यूकेशन, वॉक विद डायनासोर थीम पर बच्चों को विज्ञान से जुड़ी बारीकियां बताई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed