{"_id":"598f01f74f1c1b061c8b47de","slug":"school-in-udaipur-get-noticed-after-it-decide-to-celebrate-15th-aug-on-14th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 अगस्त को मनाने चले थे स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया ने सुधरवा दी गलती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अगस्त को मनाने चले थे स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया ने सुधरवा दी गलती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 12 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के अभिभावकों को भेजा गया पत्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाने का फैसला एक निजी स्कूल को भारी पड़ गया। स्कूल का यह फरमान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और फिर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई।
मामला उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-14 स्थित रेयाॅन स्कूल का है। शुक्रवार को स्कूल के सभी बच्चों को आदेश का पर्चा दिया गया कि स्वाधीनता दिवस 14 अगस्त को मनाया जाएगा और 15 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। किसी ने यह आदेश फेसबुक पर डाल दिया। इसके बाद वाट्सएप पर भी यह मैसेज वायरल हो गया। इसकी तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी।
स्कूल के इस फरमान को नियम विरूद्ध बताकर लोगों ने जमकर आलोचना की।

पुलिस और शिक्षा विभाग हुआ गंभीर, जारी किया नोटिस
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल को जारी किया गया नोटिस
- फोटो : amar ujala
शिक्षा विभाग और पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया। इलाके के थाने से दो कांस्टेबल स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल को समझाया। शिक्षा विभाग ने भी स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया। इसके बाद स्कूल प्रशासन बैकफुट पर आ गया और उसने संशोधित आदेश जारी किया। अभिभावकों को भी अब 15 अगस्त को समारोह का आमंत्रण भेजा जा रहा है।
स्कूल की प्रिंसिपल पूनम राठौड़ ने बताया कि जो आदेश सिर्फ छोटी कक्षाओं को देना था, वह सभी कक्षाओं के बच्चों को चला गया। स्कूल में स्वाधीनता दिवस का मुख्य आयोजन 15 अगस्त को ही है और हर साल 15 अगस्त को ही होता है। हालांकि, सभी बच्चों के पास आदेश चले जाने के बाद गलती का अहसास हुआ और अभिभावकों को एसएमएस भेजे गए हैं कि बड़ी कक्षाओं के बच्चों को 15 अगस्त को तय समय पर स्कूल पहुंचना है।