फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Satish Poonia interacting with people during Jan Aakrosh Yatra

Rajasthan: सतीश पूनिया पर भी चढ़ा राहुल गांधी का रंग, जन आक्रोश यात्रा में कर रहे लोगों से संवाद

Wed, 14 Dec 2022 01:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 14 Dec 2022 01:34 PM IST
सार

भाजपा राहुल गांधी को घेरने के लिए जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसी के तहत अब सतीश पूनिया करौली में 25 किमी चलकर लोगों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
Satish Poonia interacting with people during Jan Aakrosh Yatra
भाजपा निकाल रही जन आक्रोश यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। राहुल गांधी का रंग अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर भी चढ़ गया है। जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल लोगों से संवाद कर रहे हैं। उसी तरह से अब सतीश पूनिया भी जन आक्रोश यात्रा में लोगों से बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा की जन आक्रोश यात्रा की विफलता के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रोज 25 किलोमीटर की यात्रा की बात कही है। हालांकि, यह तय नहीं है कि वो कहां और कब, कितने दिन तक पैदल चलने वाले हैं। सतीश पूनिया करौली जिले में कैला देवी जी के दर्शन जन आक्रोश यात्रा शुरू करेंगे। केला देवी जी से मदन मोहन जी मंदिर तक 25 किलोमीटर पैदल चलकर आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पिछले दिनों सतीश पूनिया ने जयपुर, आमेर, पाली, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, नागौर इत्यादि जिलों में जनाक्रोश यात्रा में पैदल चलकर आमजन से संवाद किया था। 

विज्ञापन


राहुल गांधी को घेरने के लिए अब भाजपा की प्रदेश इकाई राहुल गांधी को उन्हीं के अंदाज में घेरने का प्रयास करने जा रही है। भाजपा जन आक्रोश यात्रा से दिखाना चाहती है कि वे बिना सुविधा के यात्रा करती है। अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की जन आक्रोश यात्रा को उनकी पार्टी और जनता से कितना समर्थन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed