Rajasthan: सतीश पूनिया पर भी चढ़ा राहुल गांधी का रंग, जन आक्रोश यात्रा में कर रहे लोगों से संवाद
भाजपा राहुल गांधी को घेरने के लिए जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसी के तहत अब सतीश पूनिया करौली में 25 किमी चलकर लोगों से संवाद करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। राहुल गांधी का रंग अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर भी चढ़ गया है। जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल लोगों से संवाद कर रहे हैं। उसी तरह से अब सतीश पूनिया भी जन आक्रोश यात्रा में लोगों से बातचीत कर रहे हैं।
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा की विफलता के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रोज 25 किलोमीटर की यात्रा की बात कही है। हालांकि, यह तय नहीं है कि वो कहां और कब, कितने दिन तक पैदल चलने वाले हैं। सतीश पूनिया करौली जिले में कैला देवी जी के दर्शन जन आक्रोश यात्रा शुरू करेंगे। केला देवी जी से मदन मोहन जी मंदिर तक 25 किलोमीटर पैदल चलकर आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पिछले दिनों सतीश पूनिया ने जयपुर, आमेर, पाली, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, नागौर इत्यादि जिलों में जनाक्रोश यात्रा में पैदल चलकर आमजन से संवाद किया था।
राहुल गांधी को घेरने के लिए अब भाजपा की प्रदेश इकाई राहुल गांधी को उन्हीं के अंदाज में घेरने का प्रयास करने जा रही है। भाजपा जन आक्रोश यात्रा से दिखाना चाहती है कि वे बिना सुविधा के यात्रा करती है। अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की जन आक्रोश यात्रा को उनकी पार्टी और जनता से कितना समर्थन मिलता है।