फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   satisfactory rainfall occurs in rajasthan before full fledged monsoon

बादलों ने की उम्मीद से ज्यादा मेहरबानी

Tue, 04 Jul 2017 03:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
satisfactory rainfall occurs in rajasthan before full fledged monsoon
डेमो इमेज
मानसून ने अभी पूरे प्रदेश को कवर नहीं किया है, फिर मरू प्रदेश पर बादलों ने औसत से कुछ ज्यादा मेहरबानी की है। 
विज्ञापन


मानसून सक्रिय होने से पहले की बारिश हो या फिर मानसून की बारिश कमोबेश राजस्थान का हर इलाका कम से कम एक बार तो तरबतर हो चुका है। बीकानेर, जोधपुर समेत कुछ इलाके तो ऐसे है जहां बादल जमकर बरसे है। मौसम विभाग के अनुसार जिन इलाकों को मानसून कवर कर चुका है। वहां अब तक औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 


राजस्थान में कई साल बाद ऐसा मौका आया है जब मानसून ने दक्षिण—पश्चिम के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया है। मौसम विभाग को कहना है कि अगले दो—तीन दिन में यह पूरे राजस्थान को कवर कर लेगा। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने विभाग ने अगले 24 घंटों में राजस्थान में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि देश में मानसून सक्रिय हुए करीब एक महीना बीत गया है और अब तक सामान्य से छह फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed