फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sardarshahar By Election Wearing the headgear of victory BJP will be able to defeat Congress

Sardarshahar By Election: जीत का सिरमौर पहनी कांग्रेस को पटखनी दे पाएगी बीजेपी, जानें स्टार प्रचारकों की सूची

Thu, 17 Nov 2022 08:40 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 08:40 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर सीट पर होने वाले उपचुनाव में अशोक पींचा को टिकट दिया है। सरदारशहर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है, जबकि मतदान 5 दिसंबर को और मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
Sardarshahar By Election Wearing the headgear of victory BJP will be able to defeat Congress
सरदारशहर उपचुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश में उपचुनाव हो रहा है, जो बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए जीतना जरूरी है। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को शर्मा के नाम की घोषणा की। अनिल शर्मा इस सीट से विधायक रह चुके भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं। भंवर लाल शर्मा के निधन से ही यह सीट खाली हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी ने इस सीट से अशोक पींचा को टिकट दिया है। पींचा ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। सरदारशहर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है, जबकि मतदान पांच दिसंबर को और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। सरदारशहर उपचुनाव में 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वोटिंग के लिए कुल मतदान 295 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा...
सरदारशहर (चूरू) सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा है। इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्होंने विधानसभा में कुल सात बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, बीजेपी के 71 और 13 निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट खाली है, जबकि बाकी सीटें अन्य पार्टियों के पास हैं। राज्य में साल 2023 के आखिर में अगला विधानसभा चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की सूची जारी...
सरदारशहर के उप चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। अब दोनों ही पार्टियां प्रचार में जुटेंगी। बीजेपी ने उप चुनाव के लिए उन 40 नेताओं की सूची जारी की है, जो बीजेपी प्रत्याशी अशोक पिंचा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर जारी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नाम भी शामिल हैं।


इनके अलावा प्रदेश प्रभार अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राजेंद्र गहलोत, सांसद कनकमल कटारा, सीपी जोशी, नरेंद्र खींचड़, राहुल कस्वां, दीया कुमारी, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक कैलाश मेघवाल, मदन दिलावर, भजन लाल शर्मा, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, पंकज गुप्ता, हिमांशु शर्मा, अलका मूंदड़ा, पूर्व विधायक प्रभुलाल सैनी, धर्मवीर पुजारी, रामगोपाल सुथार, रामसिंह कस्वां, अभिनेष महर्षि, बिहारीलाल विश्नोई, बलवीर लूथरा, निर्मल कुमावत, हरलाल सारण और मोहन मोरवाल को भी प्रचार सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed