फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sanjeev sinha appointed advisor for bullet train project in india

ये हैं सिन्हा, जिनकी सलाह से दौड़ेगी मोदी की बुलेट ट्रेन

Thu, 14 Sep 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
sanjeev sinha appointed advisor for bullet train project in india
संजीव सिन्हा

भारत में बुलेट ट्रेन का सपना सरकारें लंबे समय से लोगों को दिखा रही हैं। लेकिन अब यह सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। अहमदाबाद-मुम्बई के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने अहमदाबाद में किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के इस एक लाख करोड़ रुपए के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए एडवाइजर राजस्थान के संजीव सिन्हा को नियुक्त किया गया है। सिन्हा राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले और यहां के पहले आईआईटीयन हैं। टोक्यो में पूर्व टाटा एक्जीक्यूटिव रहे सिन्हा का जन्म वर्ष 1973 में हुआ।
विज्ञापन


कानपुर आईआईटी से ग्रेज्यूएट सिन्हा गोदरेज सहित कई नामी कंपनियों में कार्य किया है। सिन्हा टाटा एसेट मैनेजमेंट और टाटा इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों के चीफ कंट्री रिप्रजेंटेटिव भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत से जुड़े रहे हैं सिन्हा इस प्रोजेक्ट से

sanjeev sinha appointed advisor for bullet train project in india
फाइल फोटो।

सिन्हा 20 साल से जापान में रह रहे हैं। सिन्हा के अनुसार 285 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना काफी चुनौतीपूर्ण है। गौरतलब है कि अहमदाबाद-मुम्बई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट करीब 508 किमी लंबा है।

साबरमती, सूरत, वड़ोदरा सहित कई शहरों को जोड़ने वाले इस प्रोजेक्ट के वर्ष 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। संजीव सिन्हा उन व्यक्तियों में सम्मलित हैं जो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के शुरुआती दिनों से जुड़े हुए हैं। सिन्हा ने टोक्यो में वर्ष 2013 में इस सबंध में कांफ्रेंस भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed