{"_id":"5a42311c4f1c1b001c8bafd1","slug":"salman-khan-s-movie-tiger-zinda-hai-valmiki-society-protest-against-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर जिंदा है का शो बंद करवाने पहुंचे लोग, फिर हुआ ऐसा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर जिंदा है का शो बंद करवाने पहुंचे लोग, फिर हुआ ऐसा हंगामा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी प्रदर्शनकारियों ने फिल्म टाइगर जिंदा है..का शो बंद कराने की कोशिश की।
वाल्मिकी समाज पर की गई तथाकथित जातिगत टिप्पणी के बाद से शुरू हुए विरोध के तहत आज जोधपुर में जमकर हंगामा हुआ। वाल्मिकी समाज के युवकों ने सर्किट हाउस रोड स्थित सिनेमा हॉल ब्ल्यू सिटी कार्निवल में चल रही फिल्म टाइगर जिंदा है.. को बंद करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस ने भी प्रदर्शन कर रहे वाल्मिकी समाज के युवकों पर लाठियां भांजकर खदेड़ा।

युवकों को ले लिया हिरासत में
salman khan
पुलिस ने इस दौरान कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया, लेकिन समझाइश के बाद छोड दिया। मामले को बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी सिनेमाघर के बाहर तैनात किया गया।
समाज के लोगों का आरोप है कि सलमान खान ने जातिगत टिप्पणी कर समाज की भावनाओं को आहत किया है। ऐसे में सिनेमाघरों में अभिनेता सलमान खान की फिल्म को बंद किया जाए। इसकों लेकर पिछले कई दिनों से समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है। फिलहाल मौके पर शांति है।