फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   salman khan may present in jodhpur court on kankani case verdict

हिरण शिकार मामलाः सलमान कल होंगे अदालत में हाजिर, जल्द आ सकता है फैसला

Wed, 05 Jul 2017 03:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
salman khan may present in jodhpur court on kankani case verdict
salman khan
जोधपुर के बहुचर्चित हिरण शिकार मामले के आरोपी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बृहस्पतिवार को अदालत में पेश हो सकते हैं। अदालत ने उन्हें कांकाणी हिरण शिकार प्रकरण में गत सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। वहीं, अवधिपार हथियार रखने के मामले में भी सलमान खान को पेश होने के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


सलमान खान की दोनों मामलों में सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि सलमान खान आज शाम तक जोधपुर पहुंच सकते है। गौरतलब है कि सलमान खान, अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे, नीलम व तब्बू सहित स्थानीय आरोपी दुष्यंतसिंह पर कांकाणी गांव की सरहद पर दो हिरणों के शिकार करने का आरोप हैं।
विज्ञापन


वर्ष 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के लिए पूरी यूनिट लूणी में थी और इसी दौरान कांकाणी सरहद पर यह घटना हुई थी। एक अक्टूबर 1998 की मध्यरात्रि को शिकार किया गया था और इन सभी पर शिकार का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर वन विभाग ने मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं अभियोजन की ओर से 51 में से 28 गवाहों के बयान करवाए गए हैं।

शुरू होगी अंतिम बहस, जिसके पूरा होने के बाद आएगा फैसला

salman khan may present in jodhpur court on kankani case verdict
salman khan
जानकारी के अनुसार अब मामले में छह जुलाई को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) देवकुमार खत्री की अदालत में अंतिम बहस होगी और अंतिम बहस के बाद कोर्ट फैसला सुनाएगा।

न्यायालय ने गत 14 जून को सलमान को पेश होने के आदेश दिए थे। वहीं, अवधिपार हथियार रखने और उनसे शिकार करने के मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से पेश अपील पर सुनवाई के दौरान सलमान खान कोर्ट में हाजिर हो सकते हैं।

 सेशन न्यायाधीश (जोधपुर जिला) ने गत 21 अप्रेल को सलमान खान को बीस हजार रुपए के जमानत मुचलके पेश करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed