{"_id":"59b91a474f1c1bfe7f8b6a13","slug":"salman-case-the-last-debate-started-in-the-18-year-old-deer-hunting-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान मामला: 18 साल पुराने हिरण शिकार मामले में अंतिम बहस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान मामला: 18 साल पुराने हिरण शिकार मामले में अंतिम बहस शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान सहित अन्य फिल्मी सितारों पर लगे आरोपों को लेकर आखिरकार 18 साल बाद अदालत में अंतिम बहस शुरू हो गई। समयाभाव के कारण बहस अधूरी रही, जिसे कोर्ट ने बृहस्पतिवार को भी जारी रखने के आदेश दिए हैं।
जोधपुर के सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में बुधवार को अभियोजन पक्ष के वकील ने बहस शुरू की। करीब ढाई घंटे तक चली बहस में अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत को घटना स्थल की जांच और एफएसएल रिपोर्ट के बारे में बताया।
अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत से कहा कि अभिनेता सलमान खान सहित फिल्मी सितारों के खिलाफ जांच से मामला पूरी तरह साबित हो चुका है। अभियोजन पक्ष के वकील ने इस दलील के तहत दस्तावेज और जांच का हवाला भी दिया गया। इस मामले में कल भी अभियोजन पक्ष की ओर से बहस जारी रहेगी।

ये है पूरा मामला, जानिए
salman khan
वर्ष 1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान, सैफअली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और स्थानीय निवासी दुष्यन्त सिंह पर शिकार के आरोप लगे।
इसमें बताया गया कि 1 और 2 अक्टूबर 1998 की मध्य रात्रि को लूणी के कांकाणी गांव की सरहद पर हिरणों का शिकार किया गया। मामले में लूणी थाने में मुकदमा दर्ज कर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में ट्रायल जारी है।
इसमें बताया गया कि 1 और 2 अक्टूबर 1998 की मध्य रात्रि को लूणी के कांकाणी गांव की सरहद पर हिरणों का शिकार किया गया। मामले में लूणी थाने में मुकदमा दर्ज कर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में ट्रायल जारी है।