फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sachin Pilot statement on Pegasus Project, says if govt does not have to hide anything then probe it

पेगासस जासूसी मामला: सचिन पायलट का केंद्र पर हमला, कहा- कुछ छिपाने को नहीं है तो जांच कराएं

Wed, 21 Jul 2021 07:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 21 Jul 2021 07:59 PM IST
सार

पेगासस जासूसी मामले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि किस संस्था या व्यक्ति के माध्यम से अवैध तरीके से फोन हैकिंग किया गया और सूचनाएं बटोरी गईं।

विज्ञापन
Sachin Pilot statement on Pegasus Project, says if govt does not have to hide anything then probe it
सचिन पायलट - फोटो : ANI

विस्तार

पेगासस जासूसी मामले के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई हैं। इस बीच राजस्थान से कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि किस संस्था या व्यक्ति के माध्यम से अवैध तरीके से फोन हैकिंग की गई और सूचनाएं बटोरी गईं या नहीं। कांग्रेस इसे लेकर देशभर में आंदोलन करेगी। कुछ छिपाने के लिए नहीं है तो सरकार को विश्वसनीयता स्थापित करने के लिए जांच करानी चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को पेगासस जासूसी मामले की तुरंत प्रभाव से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि इसके लिए जवाबदेही तय हो। पायलट ने संवाददाताओं से कहा कि भारत सरकार इसकी जांच करे, उससे सच कभी सामने आयेगा नहीं.. इसलिए कांग्रेस की भी मांग है कि इसकी जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के स्तर पर समयबद्ध तरीके से हो। उन्होंने कहा कि इस मामले की तह तक जाने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कि फ्रांस की सरकार ने तो इस मामले की गंभीर जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कौन लोग, कौनसी सरकार, कौन व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार थे? जवाबदेही तय करने के लिए तुरंत प्रभाव से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। चाहे वह संयुक्त संसदीय कमेटी हो, चाहे उच्चतम न्यायालय के संरक्षण में जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आए। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि सरकार बोलती है हमने गैर कानूनी काम नहीं किया तो फिर किसके माध्यम से भुगतान हुआ, किसने करवाया, कब तक करवाया और बहुत सारे खुलासे होंगे जब हम इसकी तह तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवैधानिक परंपरा का हनन बताया
उन्होंने इसे लोगों की निजता एवं संवैधानिक परंपराओं का हनन बताया और कहा कि लोकतंत्र को 'कमजोर' करने की कोशिश की गई, इससे सारे देशवासी विचलित हैं, आहत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसको लेकर देशभर में जनादोलन करेगी.. बृहस्पतिवार को हर राज्य में राजभवन का घेराव हो रहा हैं तथा कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष के नेतृत्व में जयपुर में भी हम लोग राजभवन का घेराव करेंगे।उन्होंने कहा कि अगर कुछ छुपाने को नहीं है तो जांच से दूर भागने का भी कोई मतलब नहीं बनता है।

ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं वाले बयान पर भी घेरा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने संसद में ऑक्सीजन की कमी के कारण देश में कोई मौत नहीं हुई वाले बयान पर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह कह देना कि राज्य सरकारों ने हमें जो आंकड़े भेजे उसमें किसी मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी नहीं बताया.. यह नाकाफी है.. सिर्फ राज्य सरकार से आंकड़े जुटाने का काम केंद्र सरकार का है तो यह मैं समझता हूं कि लोगों के गले नहीं उतर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस सारे संकट में हुई मौतों की आडिट करवानी चाहिए।


राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को केवल कांग्रेस चुनौती दे सकती है
राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को कोई चुनौती दे सकती है तो वह है कांग्रेस पार्टी। कांग्रेस की देशभर में मौजूदगी है। आनेवाले समय में हम सब साथी दल मिलकर रणनीति बनाएंगे। पार्टी में चिंतन हो रहा है कि आने वाले 5 राज्यों में चुनौतियों का सामना कैसे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed